31 जनवरी 2027 | 1500 सौभाग्यवती माताएं
प्रतिदिन सायं 4:00 से 7:00 बजे तक
टाटीसिलवे, राँची- 835103 (झारखण्ड)
कथा महोत्सव के प्रथम दिवस पर 1500 मातृशक्तियां सिर पर पवित्र गंगाजल पूरित मंगल कलश धारण कर गाजे-बाजे, पुष्प वर्षा एवं वेद मंत्रोच्चार के मध्य नगर भ्रमण करेंगी। यह दृश्य टाटीसिलवे के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होगा।
श्रीधाम वृन्दावन के सुप्रसिद्ध भागवत मनीषी एवं भजन गायक
पूज्य महाराज श्री की अमृतवाणी से श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर मानव जीवन के समस्त संशय मिट जाते हैं। 1 से 7 फरवरी 2027 तक प्रतिदिन सायं 4:00 से 7:00 बजे तक टाटीसिलवे में उनके सानिध्य में भागवत रसगंगा बहेगी।
पूज्य इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज के मुखारविंद से प्रत्येक दिवस का प्रसंग एवं महोत्सव
भागवत शास्त्र का प्राकट्य, नारद-व्यास संवाद, धुंधुकारी उद्धार, राजा परीक्षित को शुकदेव जी महाराज का प्रथम उपदेश एवं भागवत श्रवण की विधि।
हिरण्याक्ष वध, भगवान वराह अवतार, कपिल भगवान द्वारा सांख्य योग उपदेश, सती चरित्र एवं बालक ध्रुव की कठोर तपस्या से भगवान नारायण का दर्शन।
अजामिल उद्धार, भक्त प्रह्लाद की अनन्य निष्ठा, खंभ फाड़कर भगवान नृसिंह का प्राकट्य, हिरण्यकश्यप वध, बलि राजा का उद्धार एवं वामन रूप।
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का अवतार, वासुदेव-देवकी कारागार प्रसंग, कान्हा का गोकुल आगमन, भव्य नंदोत्सव, बधाई गीत, माखन-मिश्री वितरण एवं मटकी फोड़ लीला।
पूतना उद्धार, तृणावर्त मोक्ष, माखन चोरी, कालिया नाग नाथना, इंद्र का मानमर्दन, कनिष्ठिका उंगली पर गिरिराज गोवर्धन धारण एवं भगवान को छप्पन भोग अर्पण।
शरद पूर्णिमा की महारास लीला, गोपियों का विरह, अक्रूर जी का मथुरा गमन, कंस वध, माता-पिता को बंधन मुक्त कराना एवं भगवान श्री कृष्ण और माता रुक्मिणी का भव्य विवाह उत्सव।
परम मित्र सुदामा जी का द्वारका आगमन, तंदुल भेंट, राजा परीक्षित का मोक्ष, व्यासपीठ पूजन, आचार्यों का सत्कार, वैदिक हवन यज्ञ पूर्णाहुति एवं समस्त श्रद्धालुओं हेतु विशाल महाप्रसाद भण्डारा।