॥ ॐ नमो भगवते वासुदेवाय ॥ 1 फरवरी 2027 से 7 फरवरी 2027 | टाटीसिलवे, राँची
॥ भक्ति रस गंगा ॥

Past Kathas

टाटीसिलवे आयोजन समिति द्वारा पूर्व वर्षों में आयोजित भव्य धार्मिक अनुष्ठानों की पावन स्मृतियां

गौरवमयी इतिहास

आध्यात्मिक आयोजनों की निरंतर परंपरा

टाटीसिलवे आयोजन समिति विगत कई वर्षों से सनातन संस्कृति के संवर्धन एवं धर्म चेतना के विस्तार हेतु निरंतर प्रयासरत है।

द्वादश ज्योतिर्लिंग शिव महापुराण कथा
वर्ष 2022 आयोजन
श्रावण मास 2022

द्वादश ज्योतिर्लिंग शिव महापुराण कथा

देवाधिदेव महादेव की महिमा एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग प्रसंग पर 7 दिवसीय पावन शिव चर्चा का आयोजन हुआ। टाटीसिलवे एवं आसपास के दर्जनों गांवों से भक्तों ने पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं महारुद्राभिषेक में भाग लिया।

6,500+ भक्त 900 कलश महारुद्राभिषेक व आरती
श्री राम कथा एवं हनुमंत आराधना महोत्सव
वर्ष 2024 आयोजन
14 से 22 नवम्बर 2024

श्री राम कथा एवं हनुमंत आराधना महोत्सव

टाटीसिलवे में 9 दिवसीय भव्य श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रतिदिन 8,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रभु राम के आदर्शों का श्रवण किया। 1100 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा एवं विशाल भंडारे का आयोजन हुआ था।

8,000+ दैनिक भक्त 1100 कलश महाप्रसाद भण्डारा

"टाटीसिलवे की यह पावन धरती संतों और हरि कथा से निरंतर पवित्र हो रही है।"

समिति का प्रत्येक कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से समाज सेवा और धर्म ध्वजा फहराने में जुटा है। इस वर्ष 2027 में पूज्य इंद्रेश उपाध्याय जी की श्रीमद् भागवत कथा पूर्व के सभी आयोजनों से अधिक भव्य और ऐतिहासिक होगी।

आगामी 2027 कथा कार्यक्रम देखें