टाटीसिलवे आयोजन समिति विगत कई वर्षों से सनातन संस्कृति के संवर्धन एवं धर्म चेतना के विस्तार हेतु निरंतर प्रयासरत है।
देवाधिदेव महादेव की महिमा एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग प्रसंग पर 7 दिवसीय पावन शिव चर्चा का आयोजन हुआ। टाटीसिलवे एवं आसपास के दर्जनों गांवों से भक्तों ने पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं महारुद्राभिषेक में भाग लिया।
टाटीसिलवे में 9 दिवसीय भव्य श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रतिदिन 8,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रभु राम के आदर्शों का श्रवण किया। 1100 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा एवं विशाल भंडारे का आयोजन हुआ था।
समिति का प्रत्येक कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से समाज सेवा और धर्म ध्वजा फहराने में जुटा है। इस वर्ष 2027 में पूज्य इंद्रेश उपाध्याय जी की श्रीमद् भागवत कथा पूर्व के सभी आयोजनों से अधिक भव्य और ऐतिहासिक होगी।
आगामी 2027 कथा कार्यक्रम देखें